Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
महादेव सट्टा केस: सौरभ चंद्राकर को 7 दिन जेल, कोर्ट ने 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा; झोला लेकर पहुंचा जेल
महादेव सट्टा केस: सौरभ चंद्राकर को 7 दिन जेल, कोर्ट ने 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा; झोला लेकर पहुंचा जेल

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 8 दिन की CBI कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने उसे 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अब सौरभ चंद्राकर को अगले 7 दिनों तक जेल में रहना होगा। कोर्ट में पेशी के बाद वह झोला लेकर जेल पहुंचा।

सौरभ चंद्राकर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी भी मौजूद रहे। CBI ने दोबारा उसकी कस्टडी की मांग नहीं की, बल्कि उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने का अनुरोध किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

ED का नॉन-बेलेबल वारंट एक्जीक्यूट कराने का आवेदन खारिज

सुनवाई के दौरान ED की ओर से नॉन-बेलेबल वारंट (NBW) एक्जीक्यूट कराने के लिए आवेदन पेश किया गया था। हालांकि, कोर्ट ने ED के इस आवेदन को खारिज कर दिया। ED की ओर से अधिवक्ता सौरभ पांडे ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता तुषार गिरी ने पैरवी की।

8 दिन की CBI कस्टडी के बाद अब जेल में रहेगा सौरभ

गौरतलब है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया था। इसके बाद CBI ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने उसे 8 दिनों की CBI कस्टोडियल रिमांड पर भेजा था। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी हुआ।

CBI ने 4 अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया

महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच में CBI लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में CBI ने चार अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। इन अधिकारियों से मामले से जुड़े तथ्यों और संभावित कनेक्शन को लेकर पूछताछ की जाएगी।

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में अब सौरभ चंद्राकर की न्यायिक हिरासत और CBI की आगे की जांच पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here