Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
Korba News: TP नगर में शराब दुकान के पास मिला युवक का शव, 40 वर्षीय सुग्रीव रजवार की मौत से इलाके में सनसनी
Korba News: TP नगर में शराब दुकान के पास मिला युवक का शव, 40 वर्षीय सुग्रीव रजवार की मौत से इलाके में सनसनी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। टीपी नगर क्षेत्र में शराब दुकान के पास करीब 40 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान दर्री थाना क्षेत्र के अटल आवास निवासी सुग्रीव रजवार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

गैरेज में काम कर करता था गुजारा

जानकारी के अनुसार, सुग्रीव रजवार गैरेज में काम करके अपना जीवनयापन करता था। गुरुवार को टीपी नगर स्थित शराब दुकान के पास उसका शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

CSEB चौकी पुलिस ने शुरू की जांच

बताया जा रहा है कि घटनास्थल सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। शव मिलने की सूचना पर सीएसईबी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल सुग्रीव रजवार की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here