Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा न्यूज़...मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल' का भव्य लोकार्पण, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन समेत दिग्गजों ने की शिरकत
जिले के सभी दिग्गज रहे उपस्थित....

कटघोरा अंचल और समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ। नगर के नवागांव रोड स्थित नवनिर्मित 'मीना जैन मेमोरियल (MJM) मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल' का आज एक गरिमामय समारोह में भव्य लोकार्पण किया गया। इस संस्थान के आरंभ होने से अब क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और जरूरतमंद मरीजों को उच्चस्तरीय एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए महानगरों की ओर पलायन करने की बाध्यता से मुक्ति मिलेगी।लोकार्पण समारोह में राजनीति, प्रशासन और चिकित्सा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के कर-कमलों से इस अत्याधुनिक चिकित्सालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के पूर्व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में इस अवसर पर नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एस.एन. केशरी, भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा, तथा भाजपा कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास में सुदृढ़ स्वास्थ्य अधोसंरचना की भूमिका सर्वोपरि होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 'मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल' अपनी आधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदनाओं के समन्वय से क्षेत्रवासियों को किफायती एवं विश्वसनीय उपचार प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी इसे कटघोरा के चिकित्सा इतिहास में एक सराहनीय पहल बताते हुए संचालक मंडल को साधुवाद दियाअस्पताल के संचालक मंडल— डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन और डॉ. आकांक्षा जैन ने आगंतुक अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन करते हुए संस्थान की भावी रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि इस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के साथ-साथ 24×7 आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं (Emergency), अत्याधुनिक पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटर, और सुसज्जित फार्मेसी जैसी सभी जीवनरक्षक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी।लोकार्पण के इस पावन अवसर पर अस्पताल परिसर को भव्य रूप से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, वरिष्ठ चिकित्सक और बड़ी संख्या में स्थानीय अंचलवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र में इस नवीन चिकित्सा सौगात का हृदय से स्वागत किया।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here