Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
प्रदीप गौर का विवादित बयान, बोले- ‘जय श्रीराम’ के नारे से गर्भपात हो जाए
प्रदीप गौर का विवादित बयान, बोले- ‘जय श्रीराम’ के नारे से गर्भपात हो जाए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकर्ता कार्यशाला के दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जय श्रीराम’ के नारे इतनी जोर से लगाए जाएं कि जिस महिला के गर्भ में आतंकवादी पल रहा है, उसका गर्भपात हो जाए। उनके इस बयान का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

हनुमान जी के लंका जाने का प्रसंग सुनाकर लगवाए नारे

कार्यशाला में प्रदीप गौर ने हनुमान जी के लंका पहुंचने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने दावा किया कि हनुमान जी के ‘जय श्रीराम’ के नारों से लंका में राक्षसनियों के गर्भ में पल रहे बच्चों का गर्भपात हो गया था।

इसी प्रसंग का हवाला देते हुए उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से भी जोर-जोर से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला में शामिल लोगों से नारे भी लगवाए।

विमतारा भवन में हुई कार्यकर्ता कार्यशाला

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की यह कार्यकर्ता कार्यशाला सोमवार को रायपुर के विमतारा भवन में आयोजित की गई थी। इसमें संगठन से जुड़े बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी मौजूद रहे।

चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं प्रवीण तोगड़िया

डॉ. प्रवीण तोगड़िया 23 नवंबर से चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में हाल ही में शुरू की गई हिंदू हेल्पलाइन और हनुमान चालीसा केंद्रों की गतिविधियों की समीक्षा की गई।

इस दौरे के दौरान हनुमान चालीसा केंद्रों के कामकाज और संगठन की गतिविधियों का जायजा लिया जाएगा।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here