78
views
views
किस तरह बाल-बाल बचे ग्रामीण
कोरबा जिले में कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल में ट्रैक्टर सवार ग्रामीणों का सामना अचानक एक विशालकाय हाथी से हो गया। हाथी को सामने देखकर ट्रैक्टर में सवार ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते हाथी ने ट्रैक्टर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी ग्रामीण को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।बताया जा रहा है कि जंगल के रास्ते ट्रैक्टर से जा रहे ग्रामीणों के सामने अचानक हाथी आ गया। इसी दौरान ट्रैक्टर के इंजन की आवाज और ग्रामीणों के शोर से हाथी विचलित हो गया। हाथी ने ट्रैक्टर को निशाना बनाकर नुकसान पहुंचाया और बाद में जंगल की ओर लौट गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
24 November 2026
