Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
Sonia Gandhi Legal Notice: सोनिया गांधी को वीर सावरकर पर टिप्पणी करना पड़ा भारी! परिवार ने भेजा कानूनी नोटिस, 15 दिन में मांगी माफी
Sonia Gandhi Legal Notice: सोनिया गांधी को वीर सावरकर पर टिप्पणी करना पड़ा भारी! परिवार ने भेजा कानूनी नोटिस, 15 दिन में मांगी माफी

नई दिल्ली। Sonia Gandhi Gets Legal Notice: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' में वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद खड़ा हो गया है। स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के परिवार के सदस्य सत्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में किताब में लिखी गई दो टिप्पणियों को तथ्यात्मक रूप से गलत और सावरकर की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया गया है। सत्यकी सावरकर ने 15 दिनों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने, सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने और विवादित अंशों में सुधार करने की मांग की है।

आत्मकथा के दो पन्नों पर जताई आपत्ति

जानकारी के मुताबिक, सत्यकी सावरकर ने अधिवक्ता संग्राम कोल्हटकर के माध्यम से यह कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें सोनिया गांधी की किताब के पेज नंबर 201 और 443 पर लिखी गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई गई है।

नोटिस के अनुसार, पेज नंबर 201 पर ब्रिटिश शासन के दौरान कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष का उल्लेख करते हुए सावरकर द्वारा अंग्रेजों को दया याचिकाएं लिखने और RSS के सदस्यों पर ब्रिटिश अधिकारियों के लिए मुखबिरी करने का आरोप संबंधी टिप्पणी की गई है।

सत्यकी सावरकर का कहना है कि इस टिप्पणी से ऐसा संदेश जाता है कि सावरकर अंग्रेजों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबिरी करते थे। उन्होंने इसे ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत और भ्रामक बताया है।

हिंदुत्व विचारधारा को लेकर भी उठाए सवाल

कानूनी नोटिस में किताब के पेज नंबर 443 पर लिखी टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई गई है। इसमें सावरकर की हिंदुत्व विचारधारा का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि उनका भारत संबंधी दृष्टिकोण हिंदुओं की सर्वोच्चता पर आधारित था।

सत्यकी सावरकर ने इस व्याख्या को उनकी राजनीतिक और वैचारिक सोच का गलत चित्रण बताया है। उनका कहना है कि सावरकर के विचारों को उनके लेखन, भाषणों और ऐतिहासिक परिस्थितियों के संदर्भ में समझा जाना चाहिए।

15 दिन में माफी नहीं तो कोर्ट जाने की चेतावनी

सत्यकी सावरकर की ओर से भेजे गए नोटिस में सोनिया गांधी से 15 दिनों के भीतर बिना शर्त लिखित माफी मांगने और सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इसके अलावा किताब के प्रकाशक हार्परकॉलिन्स इंडिया के साथ मिलकर भविष्य के संस्करणों, पुनर्मुद्रण और डिजिटल संस्करणों से विवादित टिप्पणियों को हटाने या उनमें आवश्यक सुधार करने की मांग की गई है।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सक्षम अदालत में कानूनी कार्यवाही शुरू की जा सकती है।

इंदिरा गांधी के फैसलों का भी किया उल्लेख

नोटिस में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान वीर सावरकर के सम्मान में जारी डाक टिकट और सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के लिए उनके द्वारा दिए गए 11 हजार रुपये के व्यक्तिगत योगदान का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा 1983 में सावरकर की जन्म शताब्दी पर फिल्म्स डिवीजन की ओर से बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का हवाला दिया गया है।

सत्यकी सावरकर की ओर से सवाल उठाया गया है कि जब इंदिरा गांधी के कार्यकाल में सावरकर के सम्मान में ऐसे कदम उठाए गए थे, तो सोनिया गांधी की आत्मकथा में उनके बारे में की गई टिप्पणियों का आधार क्या है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने दी प्रतिक्रिया

इस कानूनी नोटिस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सावरकर के इतिहास और अंग्रेजों को दी गई दया याचिकाओं को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि सावरकर का कोई इतिहास नहीं है। उनके अनुसार, इतिहास में देश का बंटवारा, नफरत, दया याचिकाएं और अंग्रेजों के साथ सहयोग जैसे पहलू शामिल हैं।

उदित राज ने कहा कि नोटिस भेजने दीजिए, कांग्रेस इस चुनौती का सामना करेगी।

फिलहाल इस पूरे विवाद में सोनिया गांधी की ओर से कानूनी नोटिस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here