Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
छत्तीसगढ़ भाजपा को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, ललित चंद्राकर बने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री
छत्तीसगढ़ भाजपा को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, ललित चंद्राकर बने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए संगठनात्मक स्तर पर बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार जारी सूची में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के खम्हन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों सहित विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी

दुर्ग ग्रामीण से विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ दिल्ली के गजेंद्र यादव और कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज को भी राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के लिए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक भागीदारी बढ़ेगी।

खम्हन ताम्रकर बने राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य

भाजपा की नई सूची में छत्तीसगढ़ के खम्हन ताम्रकर को भी स्थान मिला है। उन्हें ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

सात नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें शामिल हैं:

  • जोगेन मोहन – असम
  • ममता मोहंता – ओडिशा
  • संगम लाल गुप्ता – उत्तर प्रदेश
  • बबनराव रावजी चौधरी – महाराष्ट्र
  • सत प्रकाश राणा – दिल्ली
  • डॉ. अर्जुन साहनी – बिहार
  • संगीता बलवंत बिंद – उत्तर प्रदेश

वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में गजेंद्र यादव (दिल्ली), प्रमोद मध्वराज (कर्नाटक) और ललित चंद्राकर (छत्तीसगढ़) को नियुक्त किया गया है।

CM विष्णुदेव साय और किरण देव ने दी बधाई

ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अब राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ललित चंद्राकर से संगठन को मजबूत करने और ओबीसी वर्ग के बीच पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने की अपेक्षा रहेगी।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here