Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा : कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही...3 हार्डवेयर दुकान के व्यवसायियों सहित चोरों सहित 6 गिरफ्तार
ये है पूरा मामला....

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रार्थी गुलशन वासन निवासी अग्रोहा मार्ग के निर्माणाधीन मकान से 2 से 6 अक्टूबर के मध्य चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक एवं प्लंबिंग सामान के मामले में अपराध क्रमांक 823/26 धारा 137/26, 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया। विवेचना की त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके कब्जे/निशानदेही में लगभग 3 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गौरतलब है कि चोरों के द्वारा जितने भी सामान इन हार्डवेयर व्यापारियों को बेचे गए, वे सभी नामी कंपनी के उत्पाद हैं।ऐसे महंगे उत्पाद यूं ही सामान्य तरीके से ले जाकर बेचने की कोशिश के दौरान व्यवसाईयों ने यह जानना तक जरूरी नहीं समझा कि इतने महंगे और लग्जरी आइटम इनके पास आए कहां से? इन लोगों के द्वारा चोरी के सामानों को कम कीमत में बेचा गया और कम कीमत में खरीद कर ज्यादा लाभ कमाने के उद्देश्य से चोरी के सामान खरीदना इन वर्षों पुराने व्यवसाईयों को महंगा पड़ गया।

👉🏻गिरफ्तार आरोपी :

 

रहीम खान पिता कलीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा

रईस खान पिता कलीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा

साहिम खान पिता कलीम खान उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा

⁠मुकेश अग्रवाल पिता गोपीराम अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक कोरबा

⁠दीनदयाल पिता स्व रघुनाथ अग्रवाल उम्र 59 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक कोरबा

⁠नीरज अग्रवाल पिता गोपीराम अग्रवाल उम्र 47 वर्ष निवासी अग्रोहा मार्ग कोरबा

 

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here