Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
गार्डन में सनसनीखेज वारदात, युवक-युवती को धमकाकर की लूट, युवती से गैंगरेप
गार्डन में सनसनीखेज वारदात, युवक-युवती को धमकाकर की लूट, युवती से गैंगरेप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई 20 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने पहले युवक और युवती को धमकाया, उनके साथ मारपीट की और रुपये छीन लिए। इसके बाद युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पहाड़ के ऊपर पहुंचे थे युवक-युवती, तभी पहुंचे दो आरोपी

जानकारी के अनुसार, सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन घूमने गई थी। दोनों पिकनिक स्पॉट से पहाड़ के ऊपर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां दो युवक पहुंच गए।

आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले उन्हें धमकाया और मारपीट कर रुपये छीन लिए। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। उनकी पहचान बोतल्दा निवासी राहुल पटेल (22 वर्ष) और थनेश्वर पटेल (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

खरसिया SDOP सतीश भार्गव के मुताबिक, शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here