views
कोरबा, छत्तीसगढ़।* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे नरेन्द्र मोदी विचार मंच के संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे।
शहर के गणेश इन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने संगठन की नई नियुक्तियों की घोषणा की। कोरबा के वरिष्ठ कार्यकर्ता *संजय पाण्डेय सोनू को कोरबा जिलाध्यक्ष* का दायित्व सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, वहीं *ममता सन्याल को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष* नियुक्त किया गया।
*22 राज्यों में हो चुका है गठन*
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी ने बताया कि नरेन्द्र मोदी विचार मंच का अब तक 22 राज्यों में गठन किया जा चुका है और बहुत जल्द शेष राज्यों में भी संगठन की इकाई गठित कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि मंच मोदी जी की नीतियों को बूथ स्तर तक ले जाने का काम कर रहा है।
*संगठन को मजबूत करने का संकल्प*
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय सोनू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ मंच के उद्देश्यों को पूरा करेंगे। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
4 October 2026
4 October 2026
4 October 2026
4 October 2026
