Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा ब्रेकिंग: कौन है ये पंकज शर्मा,,,जिसको हथियार के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने निकला जुलूस…
जिला बदर की कार्रवाई के लिए...

कोरबा। इलाके में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराना-धमकाना एक आदतन अपराधी को भारी पड़ गया। कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने गुंडा बदमाश पंकज शर्मा (31 वर्ष), निवासी अमरैयापारा, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 13 इंच लंबा धारदार लोहे का हथियार भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 934/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

 

 

 

बताया गया कि पंकज शर्मा क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जो अभी लंबित है। इतना ही नहीं, पूर्व में उसे BNSS की धारा 129 के तहत बाउंड ओवर कर शांति बनाए रखने की हिदायत भी दी गई थी। इसके बावजूद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर पुलिस ने उसकी बॉन्ड राशि जब्त करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रतिवेदन पेश किया है।

 

 

 

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी, हथियारबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here