Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा :-गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक निकली तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश
बारिश की तेज बौछारें भी देशभक्ति के जज्बे को नहीं डिगा सकीं

राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अंतर्गत कोरबा में भी राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक पूरे जुनून और उत्साह के साथ शामिल हुए। बारिश की तेज बौछारें भी देशभक्ति के जज्बे को नहीं डिगा सकीं.

यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे सीतामढ़ी से हुआ, जिसमें कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रेणुका राठिया, रुक्मणी नायर, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, संभाग प्रभारी दुर्ग नरेंद्र देवांगन व पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी ने तिरंगा लहराते हुए बाइक रैली निकाली, जो सीएसईबी चौक पहुंची। इसके बाद सीएसईबी चौक से घंटाघर तक हाथों में तिरंगा लेकर भव्य पदयात्रा निकाली गई, जहां वंदे मातरम के साथ विशाल तिरंगा रैली का समापन हुआ। इस दौरान पूरे मार्ग में तिरंगे की शान और देशभक्ति का जोश देखते ही बन रहा था।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here