Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा बिग ब्रेक,,, कुछ देर पहले ही दो अलग अलग जगह लंगूरों की करंट से मौत, वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल,,, सभापति नूतन ने दी जानकारी
विधि विधान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के करंट की चपेट में आने से दो लंगूरों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ही दिन में दो लंगूरों की मौत की घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा और शहर में बढ़ती उनकी आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है।पहली घटना लालूराम कॉलोनी के पास हुई, जहां एक लंगूर ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

वहीं दूसरी घटना मेन रोड स्थित गरिमा मेडिकल विकास कॉम्प्लेक्स के पास सामने आई। यहां भी एक लंगूर बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।एक ही दिन में दो लंगूरों की करंट से मौत ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या प्राकृतिक आवास कम होने के कारण वन्यजीव भोजन और सुरक्षित ठिकाने की तलाश में शहर की ओर रुख कर रहे हैं। शहर में मौजूद ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनें वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है।दोनों मृत लंगूरों के शवों का गौ सेवक अविनाश गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा विधि-विधान से कफन-दफन किया गया। टीम की इस पहल से बेजुबान वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी सामने आया।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग एवं बिजली विभाग से मांग की है कि वन्यजीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में बेजुबान वन्यजीवों की जान न जाए।

 

 

11 August 2026

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here