Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग कोरबा : मीरा रिसोर्ट में जन्मदिन मनाने के बाद हुए हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार,,, कौन है तुषार ढांडा , बोलेरो कैंपर भी जब्त
ये है पूरा मामला

कोरबा। दो दिन पहले रात्रि में दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट गए थे।

रिजॉर्ट में किसी बात को लेकर तुषार ढांडा एवं उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया। चेक-आउट के बाद सभी साथी रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच पुनः विवाद होने लगा। इसी दौरान आरोपी तुषार ढांडा अपने बोलेरो कैंपर वाहन में बैठा और वाहन को उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल उज्ज्वल कुमार सिंह को उसके साथियों द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में थाना उरगा में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here