Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग कोरबा... कलेक्टर एक्शन मोड मे,, खनिज की चोरी कर रहे 16 वाहन जप्त,,,लेकिन नकटीखार, दादर सहित आस पास चल रहा है एक बड़ा नेटवर्क लाल ईट और अवैध मिट्टी खनन और परिवहन जोरो पर....
साहब थोड़ा इस तरफ भी ध्यान दीजिये

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की गई। खनिज विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी अवैध खनन व परिवहन कर्ताओं पर एक्शन लिया। जप्त किए गए वाहनों की जानकारी मीडिया से जिला प्रशासन द्वारा साझा की गई किंतु दोनों दिन की कार्रवाई में आरोपियों के नाम सामने नहीं लाए जा सके हैं। इनमें ऐसे नामचीन लोग भी शामिल हैं जो लंबे समय से कार्रवाई के अभाव में खनिजों का बेरहमी से दोहन कर रहे हैं। इन पर की जाने वाली कभी-कभार की एक-दो कार्रवाई से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, बल्कि अपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराने की आवश्यकता बनी हुई है।

 

इसके साथ ही प्रशासन क़ो चाहिए की नकटीखार, दादर और उसके आस पास मे भी ऐसे लोग अवैध मिट्टी खनन कर बे रोक टोक इसका परिवहन कर रहे है, वही प्रशासन के सख्त आदेश के बाबजूद इस इलाके मे लाल ईटा बना कर आदेश का माखोल उड़ा रहे है। जिम्मेदार विभाग क़ो जानकारी होने के बाबजूद उनकी चुप्पी कई प्रश्न खड़ा करती है। 

 

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here