Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग.... अरे.. विकास अग्रवाल गिरफ्तार,, इस बहूचर्चित मामले में था फरार....
कौन है ये विकास....

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाने की तैयारी की जा रही है। आरोपी को भारत लाने के लिए ACB/EOW की विशेष टीम जल्द ही UAE रवाना हो सकती है।

2023 से फरार था विकास अग्रवाल

जानकारी के अनुसार, शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले दुबई में उसकी गिरफ्तारी हुई। अब UAE की कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे भारत भेजने की तैयारी चल रही है।


आरोपी को भारत लाने के लिए ACB/EOW चीफ अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम के UAE जाने की तैयारी है। विदेश दौरे से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तैयार किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।


डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंस धारकों से कमीशन वसूली का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, विकास अग्रवाल पर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंस धारकों से कथित तौर पर कमीशन वसूलने का आरोप है। उसे अनवर ढेबर तक अवैध धन पहुंचाने की अहम कड़ी माना जा रहा है।


पूछताछ में खुल सकते हैं लेन-देन के राज

विकास अग्रवाल को भारत लाए जाने के बाद ACB/EOW उससे पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कथित अवैध लेन-देन, धन के नेटवर्क और अंतिम लाभार्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।


YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here