views
कोरबा जिले के सुदूर वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र लेमरू में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे, उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद रहे, इस बिच जिले के टापर छात्रों को सम्मानित किया गया साथ ही लखपति दीदीयों के समूह को चेक वितरण किये गए। मुख्यमंत्री ने मंच से आम सभा को सम्बोधित करते हुए मांगो पर जल्द ही अमल करने कि बात कही, कई मामलों में अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार और जनता के बीच भरोसा और संवाद मजबूत करने का माध्यम है। सरकार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों का समग्र विकास और लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
