views
जिले के थाना क्षेत्र में केबल शिकायत का निराकरण करने पहुंचे एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बोरसी बस्ती स्थित अटल आवास में हुई इस घटना को लेकर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता शशिकांत राय ग्रैंड विजन केबल कंपनी में फील्ड कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह बोरसी बस्ती स्थित अटल आवास के पास शिव मंदिर के समीप केबल संबंधी शिकायत का निराकरण करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश पहुंचे।
जिले के थाना क्षेत्र में केबल शिकायत का निराकरण करने पहुंचे एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बोरसी बस्ती स्थित अटल आवास में हुई इस घटना को लेकर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता शशिकांत राय ग्रैंड विजन केबल कंपनी में फील्ड कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह बोरसी बस्ती स्थित अटल आवास के पास शिव मंदिर के समीप केबल संबंधी शिकायत का निराकरण करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कर्मचारी से कहा कि इस क्षेत्र में केबल का काम नहीं किया जा सकता। इसके बाद दोनों ने कथित रूप से शशिकांत राय के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने पूरे विवाद को देखा और सुना है। इनमें चुन्नी लाल यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं, जिन्हें घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है। शिकायत के आधार पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
बिग ब्रेकिंग....फिर केबल विवाद पर दो लोगों पर FIR दर्ज...
