Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
36 साल के नेता को बना दिया ‘युवा’ मोर्चा मंडल अध्यक्ष! कटघोरा नियुक्ति पर बवाल, प्रदेश अध्यक्ष से हुई शिकायत
ये है पूरा मामला

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में हाल ही में हुई पदाधिकारियों की नियुक्तियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कटघोरा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर संगठन के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि इस नियुक्ति में तय नियमों और आयु सीमा की अनदेखी की गई है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर अनुराग दुहलानी की नियुक्ति की गई है। जबकि भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित बताई जाती है। सूत्रों के मुताबिक अनुराग दुहलानी की जन्मतिथि 24 अगस्त 1990 है। इस आधार पर वे 35 वर्ष की आयु पार कर 36 वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं, जिसके बावजूद उन्हें युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

 

खास बात यह है कि अनुराग दुहलानी ने स्वयं अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपनी जन्मतिथि सार्वजनिक रूप से साझा की हुई है। इसी आधार पर संगठन के भीतर आयु सीमा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं और नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

इस नियुक्ति को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब संगठन में आयु सीमा स्पष्ट रूप से तय है तो फिर नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया। वहीं राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि यह नियुक्ति जिला स्तर के एक पदाधिकारी के दबाव में कराई गई है।

मामले को लेकर प्रदेश स्तर तक शिकायत भी पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया को फोन के माध्यम से पूरी जानकारी दी गई है और इस नियुक्ति को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि संगठन इस विवादित नियुक्ति को लेकर क्या कदम उठाता है। यदि आयु सीमा के नियमों की पुष्टि होती है तो आने वाले दिनों में इस पर संगठनात्मक कार्रवाई भी संभव मानी जा रही है। फिलहाल यह मामला भाजपा के स्थानीय संगठन में चर्चा का विषय बना हुआ है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here