views
कोरबा: लगातार हो रही बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बढ़कर 358.71 मीटर (94.30%) तक पहुँच गया है। स्थिति को देखते हुए मुख्य अभियंता (बिलासपुर) और अधीक्षण अभियंता (कोरबा) से चर्चा एवं अनुमति के बाद जलप्रबंधन के तहत 2 सितंबर को रात 12:00 बजे बांध के 5 गेट खोल दिए गए हैं।
जल संसाधन विभाग द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार गेटों की स्थिति निम्नलिखित है:
गेट नंबर 4: 0.50 मीटर
गेट नंबर 5: 0.60 मीटर
गेट नंबर 6: 0.80 मीटर
गेट नंबर 7: 0.60 मीटर
गेट नंबर 8: 0.50 मीटर (गेट नंबर 1, 2, 3, 9, 10 और 11 फिलहाल बंद हैं। कुल गेट ओपनिंग 3 मीटर है।)
कुल रेडियल गेटों से 17,197 क्यूसेक और हाइडल पावर प्लांट से 9,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस तरह मिनीमाता बांगो बांध से हसदेव नदी में कुल 26,197 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि बांध में 54,115 क्यूसेक पानी की आवक (Inflow) दर्ज की गई है। हसदेव नदी के तटीय और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
3 September 2026
