views
कोरबा। स्थानीय युवाओं के रोजगार और श्रमिकों के अधिकारों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अंकित वर्मा ने BHEL प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
अंकित वर्मा ने 6 सूत्रीय जनहित मांगों का ज्ञापन BHEL के Project Manager C. Sahu को सौंपा। वर्मा के अनुसार, ज्ञापन स्वीकार करने के बावजूद उसकी Receiving देने से इनकार किया गया।
इस पर अंकित वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “ज्ञापन लेना और उसकी प्राप्ति देने से बचना—यह कैसी कार्यप्रणाली है? हम स्थानीय युवाओं और श्रमिकों के अधिकारों की बात करने आए हैं और इस मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं हैं।”
वर्मा ने कहा कि अब पूरे मामले को BHEL के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और ज्ञापन में उठाए गए प्रत्येक मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने 15 दिन की समयसीमा देते हुए कहा कि मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो स्थानीय युवाओं और श्रमिकों के साथ चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।
