views
कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के मुड़धुवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी फूलजेन तिर्की अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में काम करता था। बीती रात वह अपने गांव स्थित घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद पत्नी गीता तिर्की (36 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने आक्रोश में आकर लकड़ी के डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतका अपने छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थी, जबकि आरोपी पति और बड़ा बेटा गोवा में मजदूरी करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।
बिग ब्रेक कोरबा... ऐसा क्या देख लिया था पति ने जो पत्नी को उतार दिया मौत के घाट और फिर....AD SP नितीश ठाकुर ने ये बताया....
