Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग,,,,प्रदेश के 21 अस्पतालों का पंजीयन निलंबित किया गया,,26 अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगा दी गई,,,हमारे जिले से....
12 अन्य अस्पतालों को अगली सूचना तक सस्पेंड किया गया

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 21 अस्पतालों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है, जिनमें से 13 अस्पताल रायपुर जिले के हैं। इसके अलावा 12 अन्य अस्पतालों को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अनियमितताओं में शामिल 26 अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई भी की गई है।

 

अधिकारियों का कहना है कि आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को हर मरीज का पूरा डेटा, उपचार विवरण और क्लेम संबंधित जानकारी समय पर अपडेट करना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई अस्पतालों द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे योजना की पारदर्शिता प्रभावित हो रही थी।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here