Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
भीषण सड़क हादसा: कार में पीछे से घुसी पल्सर बाइक, दो युवकों की मौत
भीषण सड़क हादसा: कार में पीछे से घुसी पल्सर बाइक, दो युवकों की मौत

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिथौरा थाना क्षेत्र के सूखा नाला के पास एक पल्सर बाइक आगे चल रही कार से पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक खाना खाने के बाद घूमने निकले थे, लेकिन कुछ ही देर में यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।

सूखा नाला के पास कार से टकराई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पिथौरा थाना क्षेत्र के सूखा नाला के पास हुआ। ग्राम बरतुंगा निवासी भूपेन्द्र ध्रुव (22 वर्ष) और राकेश ध्रुव (23 वर्ष) रात में खाना खाने के बाद अपनी पल्सर बाइक से घूमने निकले थे।

इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पिथौरा पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बाइक अनियंत्रित कैसे हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

गांव में पसरा मातम

हादसे में ग्राम बरतुंगा के दो युवकों की एक साथ मौत होने से गांव में शोक की लहर है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर से दोनों युवक कुछ देर पहले घूमने के लिए निकले थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here