Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद, सुरक्षा बलों ने मौके पर किया डिफ्यूज; टली बड़ी साजिश
3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद, सुरक्षा बलों ने मौके पर किया डिफ्यूज; टली बड़ी साजिश

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ा खतरा टल गया। बम निरोधक दस्ते (BDS) ने मौके पर ही विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।

मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल में मिला IED

जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच स्थित जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान जवानों को जंगल में संदिग्ध प्रेशर कुकर दिखाई दिया। जांच करने पर उसमें IED होने की पुष्टि हुई। बरामद विस्फोटक का वजन करीब 3 किलोग्राम बताया गया है।

BDS की टीम ने सुरक्षित तरीके से किया डिफ्यूज

IED मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते की टीम ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। समय रहते विस्फोटक का पता चलने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

इलाके में सर्चिंग अभियान जारी

इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। जवान नक्सल गतिविधियों और अन्य संदिग्ध सामग्रियों की तलाश में जुटे हुए हैं।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here