views
रायपुर। CG Weather Today: ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 नवंबर को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान अकवान, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ 20 नवंबर को कमजोर होकर गहरे अवदाब में बदल गया। यह उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। अगले कुछ घंटों में इसके और कमजोर होकर अवदाब तथा बाद में स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 नवंबर को राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर के एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
छत्तीसगढ़ के इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
भारी बारिश की चेतावनी वाले जिले:
-
बलरामपुर
-
जांजगीर-चांपा
-
जशपुर
-
रायगढ़
-
सक्ती
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़
-
सरगुजा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो सरगुजा और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:
-
नया बाराद्वार में 3 सेंटीमीटर बारिश।
-
बसना, छुरा, बागबाहरा और मालखरौदा में 2 सेंटीमीटर बारिश।
-
सरायपाली, पिथौरा, शिवरीनारायण, कोमाखान, चंद्रपुर, बम्हनीडीह, महासमुंद, नवागढ़, गरियाबंद, गोबरा नवापारा, भोथिया, राजिम, हसौद और पलारी में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
