views
रायपुर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी मंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएम हाउस में मुलाकात करेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली इस अहम बैठक में समक्का सागर बैराज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
समक्का सागर बैराज का मुद्दा रहेगा प्रमुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बीच होने वाली बैठक में समक्का सागर बैराज के निर्माण और संचालन से छत्तीसगढ़ पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चर्चा प्रस्तावित है। खासतौर पर बैराज के कारण प्रभावित होने वाले छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों और उनसे जुड़े मुद्दों पर राज्य सरकार अपना पक्ष रख सकती है।
दोनों राज्यों के हितों पर होगी चर्चा
इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच अंतरराज्यीय समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में बैराज से जुड़े तकनीकी, पर्यावरणीय और प्रभावित क्षेत्रों के मुद्दों पर क्या सहमति बनती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
