views
कोरबा के विवादस्पद मोबाईल कारोबारी चेतन चौधरी को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार कर सरगुजा न्यायलय में पेश किया है सरगुजा के उपभोक्ता फोरम के आदेश पर यह कार्यवाही की गयी है,अभी हाल ही में चेतन चौधरी को छेड़छाड़ के सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि उपभोक्ता फोरम सरगुजा से कोतवाली थाना को एक आदेश प्राप्त हुआ था। इसमें शारदा मोबाइल के मालिक एवं संचालक चेतन चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने और जमानती वारंट लंबित होने का उल्लेख था। वारंट की तामील आवश्यक थी। गौरतलब है कि चेतन चौधरी के खिलाफ इससे पहले भी एक पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट व गाली-गलौच का मामला दर्ज हो चुका है। जिसमे अग्रिम ज़मानत ना मिलने के कारण चेतन चौधरी को जेल जाना पदा था बाद में उम्र का हवाला देकर ज़मानत मांगे जाने पर न्यायलय ने ज़मानत दें दी थी मामला न्यायलय में विचाराधीन है. बहरहाल चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया जहाँ ज़मानत के सम्बन्ध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
