Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, रेलवे ने लागू किया नया नियम
ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, रेलवे ने लागू किया नया नियम

बिलासपुर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के कोच में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट की बिजली बंद रखने का फैसला लिया है। यानी इस दौरान यात्री मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं कर सकेंगे।

रेलवे ने यह व्यवस्था ओवरचार्जिंग, शॉर्ट सर्किट और आग लगने की आशंका को देखते हुए लागू की है। हालांकि, रात में सफर करने वाले यात्रियों को इससे परेशानी हो सकती है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन में चढ़ने से पहले अपने मोबाइल और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज रखने होंगे।

शॉर्ट सर्किट और आगजनी का खतरा रोकने के लिए फैसला

रेलवे प्रशासन के अनुसार, अक्सर यात्री रात में सोते समय मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं। ऐसी स्थिति में ओवरचार्जिंग या शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। चलती ट्रेन में इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी आगजनी जैसी गंभीर घटना का कारण बन सकती है।

इसके अलावा, रात में मोबाइल को चार्जिंग पॉइंट पर लगाकर सोने से चोरी की आशंका भी रहती है। इन संभावित खतरों को कम करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात के समय चार्जिंग पॉइंट की बिजली बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

रात में मोबाइल चार्ज करने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

चार्जिंग पॉइंट छह घंटे तक बंद रहने से लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। दिनभर मोबाइल का इस्तेमाल करने के बाद कई यात्री रात में सोने से पहले फोन चार्जिंग पर लगाते हैं। ऐसे यात्रियों को अब अपनी चार्जिंग की योजना पहले से बनानी होगी।

रेलवे की अपील, यात्रा से पहले चार्ज रखें मोबाइल

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन में सफर शुरू करने से पहले मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पर्याप्त रूप से चार्ज कर लें। साथ ही रात 11 बजे से पहले ही चार्जिंग पूरी कर लें, ताकि रात में चार्जिंग पॉइंट बंद रहने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here