154
views
views
प्रशासन ने ली राहत की सांस
देवपहरी जलप्रपात में अचानक जलस्तर बढ़ने से करीब 15 घंटे तक नदी के बीच टापू पर फंसे तीनों युवकों को मंगलवार सुबह करीब **8 बजे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।**सोमवार शाम रील बनाने के चक्कर में जलप्रपात के मध्य पहुंचे **धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी** पानी का बहाव अचानक बढ़ने से वहीं फंस गए थे। रातभर तीनों ने झरने के बीच सुरक्षित स्थान पर रहकर समय बिताया। अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू नहीं हो सका।
सुबह पानी का बहाव कम होने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद तीनों युवकों ने राहत की सांस ली।
