Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग कोरबा,,,मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खुले, जलस्तर नियंत्रित करने 41,080 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज
निचले जगह पर हाई अलर्ट....

कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए रविवार को बांध के 9 गेट खोले गए। शाम लगभग 4 बजे तक सभी गेटों की कुल ओपनिंग 6.00 मीटर दर्ज की गई।

बांध में वर्तमान में 16,700 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। वहीं, बांध के गेटों से 32,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा जल विद्युत संयंत्र से 9,000 क्यूसेक पानी का प्रवाह जारी है। इस प्रकार कुल 41,080 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांध का वर्तमान जलस्तर 358.60 मीटर है, जो कुल जलभराव क्षमता का 93.65 प्रतिशत है। पिछले 7 घंटे के दौरान जलस्तर में 7 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर 358.32 मीटर यानी 92 प्रतिशत तक पहुंचने तक बांध के गेट खुले रहने की संभावना है। इसके बाद गेटों को बंद किया जा सकता है। वहीं, बांध में आने वाले अतिरिक्त पानी को जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से बाहर निकाला जाएगा।

बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण निचले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here