244
views
views
अभी ये भी राडार में....
कोरबा। चर्चित डीज़ल चोरी मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही एवं संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की समीक्षा की गई, जिसके बाद विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया।
निलंबित कर्मचारियों में दो थाना स्तर के पुलिसकर्मी तथा एक साइबर शाखा से जुड़े कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं।
हालांकि विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन मामले की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
इस कार्रवाई को विभाग द्वारा अनुशासन बनाए रखने और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
