Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा : अपना खबर की खबर का असर, पुष्पांजलि गार्डन में वैकल्पिक व्यवस्था*
नंगे तारों वाले हिस्से को किया सील, हादसे का खतरा टला

कोरबा, 29 अगस्त।* शहर के हृदय स्थल स्थित पुष्पांजलि गार्डन में बिजली के नंगे तारों से मौत के खतरे को लेकर *अपना खबर*में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम और विद्युत विभाग हरकत में आया है।

 

गुरुवार को प्रकाशित खबर *'मौत का गार्डन बना पुष्पांजलि गार्डन'* में गार्डन के अंदर झूल रहे करंट वाले तारों की तस्वीर दिखाई गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार सुबह नगर निगम उद्यान शाखा और सीएसपीडीसीएल की टीम मौके पर पहुंची।

 

टीम ने तात्कालिक तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पूरे प्रभावित क्षेत्र को *CAUTION DANGER - MEN AT WORK* की टेप लगाकर बैरिकेड कर दिया है और बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी है। इससे गार्डन में आने वाले बच्चों और सैर करने वालों के लिए मंडरा रहा बड़ा खतरा फिलहाल टल गया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि स्थायी समाधान के लिए नई अंडरग्राउंड केबलिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

 

*नागरिकों ने जताया आभार*

गार्डन के नियमित सैर करने वालों और रहवासियों का कहना है कि अपना खबर के हस्तक्षेप से ही प्रशासन जागा और समय रहते हादसा टल गया।

 

 

*पहले:* झूलते नंगे तार, करंट का खतरा, 200 बच्चों की जान जोखिम में

*अब:* एरिया सील, टेप लगाकर बैरिकेड, वैकल्पिक व्यवस्था

 

 

29 August 2026

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here