87
views
views
रजगामार चौकी प्रभारी की कार्यशैली से ग्रामीणों में है आक्रोश
कोरबा जिले के करूमहुआ गांव की एक महिला पंच पति और बच्चे के साथ लापता हो गई थी उसके परिजनों ने वर्तमान सरपंच पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तमाम थानों और पुलिस अधीक्षक तक अपनी फरियाद पहुंचाई थी लेकिन महिला पंच वापस नहीं लौटी,आज ही ग्राम सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होना था। सुबह ही एक और महिला पंच लापता हो गई। गांव में भयंकर तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची तब ग्रामीण और पंचों ने वास्तविक स्थिति से सबको अवगत कराया। भैस्मा तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग को निरस्त कर दिया।
ये प्रक्रिया तो निरस्त हो गई लेकिन इस पुरे मामले में रजगामार चौकी प्रभारी श्रीमान खुटे जी की भूमिका कई प्रश्नों क़ो जन्म देती है शायद यही कारण है की इस पुलीसिया व्यवहार के चलते ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।
