Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा बिग ब्रेकिंग : RDSS में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई..EE जितेंद्र कुमार सिंह सस्पेंड,पढ़ें कैसे किया था खेल…
आदेश हुआ जारी

केंद्र सरकार की Revamped Distribution Sector Scheme (RDSS) के तहत कोरबा जिले में चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता (ईई) जितेंद्र कुमार सिंह (परियोजना) को निलंबित कर दिया गया है।मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि योजना के क्रियान्वयन और निगरानी में अनियमितताएं पाई गईं। प्रारंभिक जांच में तकनीकी मानकों के पालन में कमी सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

 

110 करोड़ की परियोजना का बंटाधार

RDSS के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नए बिजली खंभे लगाने, एरियल बंच केबल (ABC) बिछाने, पुराने कंडक्टर बदलने और नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने जैसे काम किए जा रहे हैं। जिले में इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 110 करोड़ रुपये बताई गई है।

 

निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर

0कई स्थानों पर केबल नियमानुसार नहीं काटी गई

खंभों पर केबल जोड़ने की तकनीकी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

0कुछ जगहों पर खंभे झुके हुए पाए गए

0मॉनिटरिंग रिपोर्ट और जमीनी स्थिति में अंतर मिला

0विभाग ने इन कमियों को गंभीर मानते हुए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

 

निलंबन अवधि में मुख्यालय होगा अंबिकापुर

 

 

जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में संबंधित अधिकारी का मुख्यालय विद्युत कंपनी के अंबिकापुर कार्यालय में निर्धारित किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आगे की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त कार्रवाई भी संभव है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here