views
दोस्तों, आज क्रिकेट इतिहास के एक ऐसे मज़ेदार और हैरतअंगेज़ (Bizarre) किस्से की बात करते हैं, जिसे सुनकर आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएंगे! आजकल खिलाड़ी मैदान पर पूरे स्वैग के साथ आते हैं और उनके हेयरस्टाइल हमेशा सेट रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी इंटरनेशनल टेस्ट मैच के बीचों-बीच, 22 गज़ की पिच पर किसी बल्लेबाज़ का हेयरकट (Haircut) हुआ हो?हम बात कर रहे हैं भारत के महान बल्लेबाज़ लिटिल मास्टर -सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) और दुनिया के सबसे मशहूर अंपायर— डिकी बर्ड (Dicky Bird) की!
बात है जून 1974 के मैनचेस्टर (ओल्ड ट्रैफर्ड) टेस्ट की।इंग्लैंड का दौरा था और सामने बॉब विलिस (Bob Willis) और क्रिस ओल्ड जैसे खूंखार अंग्रेज़ तेज़ गेंदबाज़ आग उगल रहे थे। उस ज़माने में हेलमेट नहीं होते थे, बल्लेबाज़ सिर्फ टोपी या बिना टोपी के खेलते थे। सुनील गावस्कर के बाल उन दिनों काफी घने और लंबे हुआ करते थे।
मैनचेस्टर के मैदान पर उस दिन बहुत तेज़ हवाएं चल रही थीं।
और फिर मैदान पर शुरू हुआ वो अजीबोगरीब ड्रामा गावस्कर जब भी इंग्लैंड के खौफनाक तेज़ गेंदबाज़ों का सामना करने के लिए अपना स्टांस (Stance) लेते, तेज़ हवा के झोंके से उनके लंबे बाल बार-बार उड़कर उनकी आँखों के सामने आ जाते!
अब ज़रा सोचिए, सामने से 140+ kmph की रफ़्तार से गेंद आ रही हो, और ऐन वक़्त पर बल्लेबाज़ की आँखों पर बाल आ जाएं! यह बहुत खतरनाक था। गावस्कर बार-बार अपने बाल पीछे करते, लेकिन हवा उन्हें फिर आगे उड़ा देती।
गावस्कर परेशान हो गए। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। तभी वो लेग-अंपायर की पोज़िशन पर खड़े दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड के पास गए और अपनी परेशानी बताई।डिकी बर्ड हमेशा अपनी जेब में एक छोटी सी कैंची (Scissors) रखा करते थे (ताकि अगर खेलते समय गेंद के धागे निकल जाएं, तो वो उन्हें काट सकें)।
डिकी बर्ड ने बिना कोई देरी किए अपनी जेब से वो कैंची निकाली। गावस्कर ने अपना सिर उनके सामने झुका दिया। और फिर पूरी दुनिया, हज़ारों दर्शकों और लाइव कैमरों के सामने... एक अंग्रेज़ अंपायर ने 22 गज़ की पिच पर सुनील गावस्कर की आँखों पर आ रहे उन बालों को कचाक-कचाक काट दिया!
पूरा स्टेडियम हँसी से गूंज उठा! इंग्लैंड के खिलाड़ी भी अपनी हँसी नहीं रोक पा रहे थे। इतिहास में ऐसा न कभी पहले हुआ था, न कभी बाद में हुआ!और फिर बालों के कटते ही गावस्कर ने मचाया भौकाल बाल कटने के बाद गावस्कर की आँखों से रुकावट हट गई। और उसके बाद उन्होंने अंग्रेज़ गेंदबाज़ों की जो क्लास लगाई, वो इतिहास बन गया! गावस्कर ने उसी मैच में 101 रनों की शानदार शतकीय पारी ठोक दी!
डिकी बर्ड ने अपनी आत्मकथा में भी इस मज़ेदार किस्से का ज़िक्र करते हुए मज़ाक में लिखा था कि—शायद वो मेरे द्वारा किया गया हेयरकट ही था, जिसकी वजह से गावस्कर वो शानदार शतक लगा पाए!
दोस्तों, आज हम क्रिकेटर्स के महंगे हेयरस्टाइल्स की बात करते हैं, लेकिन 1974 में पिच के बीचों-बीच अंपायर से मुफ़्त में बाल कटवाकर शतक ठोकने का असली स्वैग सिर्फ हमारे सनी पाजी के पास था!
