Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा बिग ब्रेक...कबाड़ माफिया पर कानून का शिकंजा- अंततः फरार मुकेश उर्फ बरबट्टी ने कोर्ट में किया सरेंडर,
पूछताछ के बाद हो सकता है बड़े नाम का खुलासा

कोरबा में लोहे के पुल चोरी के कबाड़ के अवैध कारोबार से जुड़े बहुचर्चित मामले में पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते कानूनी दबाव के आगे आखिरकार फरार आरोपी मुकेश उर्फ बरबट्टी को झुकना पड़ा। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी अचानक अदालत पहुंचा और कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला चोरी किए गए कबाड़ की संगठित खरीदी-बिक्री से जुड़ा है, जिसमें मुकेश उर्फ बरबट्टी को मुख्य कड़ी माना जा रहा था। पुलिस पहले ही इस नेटवर्क से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सरगना की गिरफ्तारी न हो पाने से जांच अधूरी मानी जा रही थी।सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट में सरेंडर के बाद आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी और उसके बयान के आधार पर कबाड़ माफिया के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। इस मामले में आने वाले दिनों में नए खुलासे और नई गिरफ्तारियां तय मानी जा रही हैं।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here