Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा: भारतमाला रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार… कांग्रेस नेता सहित दो की मौत
शादी समारोह में जा रहे थे

कोरबा। निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर गुरुवार रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और तीन बार पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

शादी समारोह में जा रहे थे चारों लोग

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक सवार थे।

 

चारों लोग गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई।

 

खाई में गिरकर तीन बार पलटी कार

निर्माणाधीन लेन में उतरते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में गिर गई। गिरने के बाद वाहन तीन बार पलटा। हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी

दुर्घटना में भोला साहू और राहुल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे दोस्तों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दोनों घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मृतकों के शवों को केजीएन अस्पताल में रखवाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में निर्माणाधीन सड़क पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here