views
कोरबा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कोरबा की सड़कों पर मशाल रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना कर दिया। “वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत आयोजित इस रैली में पायलट ने मंच से केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर जमकर वार किया। सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा में कहा—“कांग्रेस पार्टी ने उतार-चढ़ाव बहुत देखे हैं, लेकिन अगर जनता के हक अधिकारों के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी।”“बीजेपी सत्ता बचाने के लिए वोट चोरी करने पर उतारू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग से सवाल कांग्रेस करती है, लेकिन जवाब बीजेपी के नेता देते हैं।”
निहारिका स्थित सुभाष चौक से घंटाघर चौक तक मशालों की रोशनी और नारेबाजी ने माहौल को गर्मा दिया। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में मशाल लिए “वोट चोर-गद्दी छोड़” के नारे लगाते दिखे।रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।सचिन पायलट ने साफ कहा कि देश में इस वक्त वोट चोरी का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है और कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई हर हाल में लड़ेगी।
17 September 2025
17 September 2025
