486
views
views
ये है मामला
एसपी के आदेश की अवहेलना करना एक थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि टीआई के थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी थानेदार मौके पर नही पहुंचे। एसपी ने भी थानेदार को तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा….लेकिन थानेदार काफी देर से मौके पर पहुंचे। जिस पर एसपी ने एक्शन लेते हुए टीआई को तत्काल निलंबित कर दिया है।बगैर किसी अनुमति के थानेदार के बाहर जाने और घटनास्थल में समय पर नही पहुंचने को धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने गंभीरता से लिया। उन्होने इस गंभीर लापरवाही के लिए थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने साफ किया है कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नही की जायेगी।
