Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
इस वक़्त की बिग ब्रेकिंग : झीरम घाटी हत्याकांड में दोषियों को फांसी की सजा.....
29 लोगो की गई थी जान

जगदलपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने बुधवार, 16 सितंबर 2026 को सजा का फैसला सुनाते हुए सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। इससे पहले 5 सितंबर को अदालत ने सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को दोषी ठहराया था। अदालत ने सजा सुनाने के लिए 16 सितंबर की तारीख निर्धारित की थी।

 

यह मामला 25 मई 2013 को हुए उस नक्सली हमले से जुड़ा है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया था। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काफिला सुकमा से जगदलपुर लौट रहा था। दरभा थाना क्षेत्र की झीरम घाटी में नक्सलियों ने सड़क पर पेड़ गिराकर काफिले को रोक दिया। वाहन रुकते ही घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया।

 

हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और कांग्रेस नेता उदय मुदलियार सहित 29 लोगों की जान गई थी। मृतकों में सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

 

अदालत के फैसले के बाद झीरम घाटी हमले से जुड़े इस मामले की न्यायिक प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण पड़ाव आया है

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here