views
कोरबा/राजगामार।* कोरबा जिले की SECL खदानों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजगामार मेन इनक्लाइन खदान का है, जहां गुरुवार को दिनदहाड़े तीन चोर चोरी करने के इरादे से खदान परिसर में घुस आए।
बताया जा रहा है कि खदान में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने उन्हें देख लिया और घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख चोरों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान *एक चोर जान बचाने के लिए पास की नदी में छलांग लगाकर फरार हो गया*, जबकि दो अन्य चोरों को गार्डों ने साहस दिखाते हुए मौके पर ही धर दबोचा।
पकड़े गए दोनों चोरों को गार्डों द्वारा राजगामार पुलिस चौकी को सौंप दिया गया है। फरार चोर की तलाश की जा रही है।
*सिर्फ राजगामार नहीं, पूरे कोरबा की खदानें निशाने पर*
यह घटना अकेली नहीं है। जिले में संचालित एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों - *कुसमुंडा, दीपका, गेवरा, मानिकपुर, पाली, राजगामार* सहित आधा दर्जन खदानों में चोरो का संगठित खेल चल रहा है। सूत्रों की मानें तो हर दिन लाखों का माल चोरी हो रहा है।हालांकि पुलिस ने समय समय पर इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की बाबजूद इनके हौसले पर काबू नहीं पाया जा सका है।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था को नहीं बढ़ाया गया और पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ेंगी।
फिलहाल सबकी नजर राजगामार पुलिस पर टिकी है कि वह पकड़े गए चोरों और नदी में कूदकर फरार हुए तीसरे चोर पर क्या कार्रवाई करती है।
15 October 2026
