Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, साइड का शीशा टूटा; GGP ने मांगी Y+ सुरक्षा, आंदोलन की चेतावनी
विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, साइड का शीशा टूटा; GGP ने मांगी Y+ सुरक्षा, आंदोलन की चेतावनी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम के वाहन पर पथराव की घटना सामने आई है। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से वाहन का साइड का कांच टूट गया। राहत की बात यह रही कि विधायक समेत वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नाराजगी जताते हुए विधायक को वाई-प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की है।

गौरा-गौरी कार्यक्रम से लौटते समय विधायक की गाड़ी पर हमला

जानकारी के अनुसार, विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम शुक्रवार को बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरी में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अपने वाहन से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे सिंघरी मुख्य मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर वाहन के उस हिस्से में लगा, जहां विधायक बैठे हुए थे। इससे गाड़ी का साइड का शीशा टूट गया।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पथराव के बावजूद वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी पर नियंत्रण बनाए रखा। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय विधायक के साथ उनके निजी सुरक्षा अधिकारी सुशील कौशिक और वाहन चालक भी मौजूद थे।

विधायक के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन विधायक समेत किसी को चोट नहीं आई है।

500 मीटर आगे चल रही थी पुलिस की गश्ती गाड़ी

घटना को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस समय विधायक के वाहन पर पथराव हुआ, उस दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी लगभग 500 मीटर आगे चल रही थी। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया।

इस घटना के बाद जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पथराव किस वजह से किया गया और इसके पीछे किसकी भूमिका है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रतनपुर थाने में शिकायत, आरोपी की तलाश की मांग

मामले को लेकर रतनपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस से घटना की गंभीरता से जांच करने, आरोपी की पहचान करने और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पथराव करने वाले व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

तुलेश्वर मरकाम को Y+ सुरक्षा देने की मांग, देशभर में आंदोलन की चेतावनी

घटना को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला महासचिव शेख इस्माइल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में आंदोलन करेगी।

उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को वाई-प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पार्टी ने पथराव की घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच में पथराव के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान कब तक सामने आती है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here