32
views
views
अब कुछ तो करो साहब....पहले ही खनिज सचिव ने दी थी चेतावनी
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश में नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध एवं अनियंत्रित रेत उत्खनन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए खनिज विभाग को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है और नदियों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो रहा है।लोक भवन में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद के साथ रेत खनन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि रेत विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन है, लेकिन इसका खनन वैज्ञानिक मानकों और निर्धारित नियमों के तहत ही होना चाहिए.
