Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
पत्नी के भाई ने जीजा पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में SIMS में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार
पत्नी के भाई ने जीजा पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में SIMS में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पारिवारिक विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित धूरीपारा में पत्नी के भाई ने अपने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में समीर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद की स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

डेढ़ साल पहले युवती को भगाकर की थी शादी

जानकारी के अनुसार, घायल समीर खान अमूल दूध की गाड़ी चलाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले वह मोहल्ले में रहने वाली कमलेश्वरी कश्यप उर्फ सनाया को अपने साथ ले गया था और उससे शादी कर ली थी। उस समय युवती नाबालिग थी, जिसके चलते समीर को जेल भी जाना पड़ा था।

जेल से छूटने के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी पारिवारिक रंजिश को चाकूबाजी की घटना की वजह माना जा रहा है।

मजार से लौटते समय रास्ते में हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात समीर अपनी पत्नी के साथ मजार से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात पत्नी के भाई ओमप्रकाश कश्यप से हो गई। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ओमप्रकाश ने समीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में समीर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

आरोपी के परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

वहीं आरोपी ओमप्रकाश के परिजनों का आरोप है कि चाकू से हमला करने से पहले समीर के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद ओमप्रकाश ने उस पर चाकू से वार किया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आरोपी गिरफ्तार, मोहल्ले में पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल समीर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों पक्षों के बीच पुराना पारिवारिक विवाद होने के कारण किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here