Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा की समाज सेविका आभा दुबे क़ो किया गया सम्मानित,,
लोगो ने दी जमकर बधाई

भिलाई सेक्टर 4 स्थित एस.एन.जी. ऑडिटोरियम में हुए छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस मौके पर कोरबा की समाज सेविका आभा दुबे क़ो उपस्थित अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने भी उस विषय पर चिंता जताई जिससे हम रोज रूबरू होते है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता एक कठिन दौर से गुजर रही है। सोशल मीडिया के विस्फोट ने सूचना के प्रवाह को लोकतांत्रिक तो बनाया है, लेकिन साथ ही विश्वास का गंभीर संकट भी खड़ा किया है। फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हर व्यक्ति ‘पत्रकार‘ बन चुका है और सत्यापन से पहले ही समाचार वायरल हो जाते हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ‘फेक न्यूज‘ और ‘डीपफेक‘ ने सच और झूठ के बीच की रेखा धुंधली कर दी है। वाकई यह मंथन का विषय है। इस दौर में और सबसे पहले की होड़ में विश्वसनीयता कही न कही खोती जा रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here