Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित… BJP झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ से सीएम और गृह मंत्री का अभिनंदन : अमित टमकोरिया
नवरात्र और हिंदू नववर्ष पर छत्तीसगढ़ में पारित हुआ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक*

कोरबा । कल हिंदू नव संवत्सर एवं चेत्र नवरात्र पर छत्तीसगढ़ की विधान सभा में बहुपतिक्षित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक “ प्रदेश के यशस्वी गृहमंत्री,  विजय शर्मा द्वारा पेश किया गया जिसे सदन में चर्चा के उपरांत बहुमत के आधार पर पारित किया गया । जिसपर भाजपा जिला संयोजक अमित टमकोरिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा  के प्रती आभार व्यक्त किया है ।

 

छत्तीसगढ़ में इस महत्वपूर्ण विधेयक के पारित होने से सेवा के नाम पर धर्मान्तरण और कन्वर्शन जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा । छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर लंबे समय से ग़रीब, आदिवासी, वनवासी और पिछड़े तबके के लोगो के धर्मांतरण राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा किया जा रहा था । सेवा के नाम पर किया जा रहे धर्मांतरण पर इस विधेयक के पारित होने से अंकुश लगेगा । धर्मांतरण में संलिप्त लोगो पर आपराधिक धराओ के तहत कार्यवाही सुनिश्चित होगी, साथ ही सेवा के नाम पर शोषित हो रहें लोगो की रक्षा होगी। इसलिए इस महत्वपूर्ण विधेयक के पारित होने पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश के गृहमंत्री  विजय शर्मा एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती है ।

 

*सीएम और गृहमंत्री का करेंगे रुद्राक्ष की माला से अभिनंदन*

भाजपा नेता अमित टमकोरिया ने इसे कुमार दिलीप सिंह जूदेव के घर वापसी अभियान का प्रतिसाद बताया और भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की तरफ़ से सीएम विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का रुद्राक्ष की माला पहना कर का अभिनंदन किए जाने को बात कही । उन्होंने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित विधेयक का पारित होना संघ, हिंदुत्व और राष्ट्र सेवा में लगे कई मनीषियों के लंबे संघर्ष का प्रतिफल है, इसलिए स्वागतेय है ।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here