views
बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजी पवन देव के बेटे तेजस्व देव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लापरवाही पूर्वक कार चला रहे युवक को रोककर समझाइश देना तेजस्व देव को भारी पड़ गया और बात देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
जानकारी के मुताबिक तेजस्व देव ने सड़क पर तेज और लापरवाही से कार चला रहे युवक को सावधानी बरतने की सलाह दी। इसी बात पर कार सवार युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए तेजस्व देव के साथ मारपीट कर दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सागर जायसवाल के खिलाफ सरकंडा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा का माहौल है और पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
