views
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर राजीव सिंह को रायपुर संभाग का सह प्रभारी मनोनीत किया गया। बड़ा दायित्व मिलने के बाद पहली बार कोरबा पहुंचे डॉ राजीव सिंह का आत्मीय स्वागत किया गया। पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष आर ए पांडेय और दर्री इकाई की पूरी टीम सहित अनेक गणमान्य नागरिक हाथ में माला लिए प्रतीक्षा कर रहे थे डॉ राजीव सिंह का। छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा घोषित प्रभारी की सूची में कोरबा के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह का नाम रायपुर संभाग के सह प्रभारी के रूप में अंकित था। वह धार्मिक यात्रा पर थे आज जैसे ही उनकी गाड़ी सुभाष चौक पर पहुंची वहां उपस्थित लोगों में उनका स्वागत करने की होड़ मच गई। इसी बीच भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी भी यहां पहुंचे और स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कमलेश यादव, सुमन कुमार, विवेक सिंह,दीपक सिंह, धरम तिवारी, अशोक सिंह.नीरज कुमार,पिंटू सिंह, अंबुज शर्मा, मनोज पाण्डेय,विनय राय, हरे राम सिंह, रंजीत सिंह,सहित बड़ी संख्या में समिति के लोग उपस्थित रहे।
11 December 2025
11 December 2025
11 December 2025
11 December 2025
