Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग....अभी अभी आयी ये दुःखद खबर...नगर निगम के उपयंत्री ने फांसी लगाकर दी जान, वजह ये है या कुछ और…! सुसाइड नोट में क्या है कारण..
सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगर निगम के उपयंत्री अमर सिंह चौहान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। उन्होंने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले अमर सिंह चौहान ने अपनी कलाई काटने का भी प्रयास किया था। घटनास्थल से मिले साक्ष्य इसकी पुष्टि करते हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने मानसिक तनाव और परेशानी का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस नोट की सत्यता और उसमें लिखी बातों का बारीकी से परीक्षण कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अमर सिंह चौहान का हाल ही में बिलासपुर से जगदलपुर स्थानांतरण हुआ था। बताया जा रहा है कि तबादले के बाद से वे मानसिक तनाव में थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here